"एक परिवार, एक वंश, एक समाज — यही है हमारा संकल्प।"
नटवरलाल अग्रवाल* सिंघल वेलफेयर ट्रस्ट* के मुख्य ट्रस्टी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो अग्रवाल समाज की एकता, पहचान और प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं
इसी सोच के साथ उन्होंने "अग्रवाल वंशावली" परियोजना की शुरुआत की। इसका उद्देश्य पूरे अग्रवाल समाज को एक डिजिटल व संरचित मंच पर लाकर, हमारी पहचान को सहेजना और मजबूत करना है।
अग्रवाल समाज एकता अभियान (पंजी.) के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि जिंदल जी के मार्गदर्शन, संरक्षण एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में अग्रवाल वंशावली कार्यक्रम के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में बसे अग्रवाल बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का यह एक ऐतिहासिक एवं अभिनव प्रयास है।
श्री रवि जिंदल जी एक समर्पित, कर्मठ एवं दूरदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो विगत अनेक वर्षों से अग्रवाल समाज की एकता, संगठन और उत्थान के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं।
सिर्फ एक वंशावली बनाना नहीं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज को तकनीक और परंपरा के माध्यम से एकजुट करना है।
"एक परिवार, एक वंश, एक समाज — यही है हमारा संकल्प।"